शहीद गुलाब सिंह सैनी 

शहीद गुलाब सिंह सैनी क्षत्रिय शूरसैनी थे ,बल्लभगढ़ रियासत के राजा नाहर सिंह के मुख्य सेनापति गुलाब सिंह सैनी ने आजादी की पहली लड़ाई में अंग्रेजों के कई मोर्चा पर दात खट्टे किये थे। गुलाब सिंह एक होनहार योद्धा थे, जिन्होने आजादी की लड़ाई में कई मोर्चो पर अंग्रेजों को खदेड़ा था।  

गुलाब सिंह सैनी का जन्म बल्लभगढ़ के एक साधारण किसान परिवार में हुआ। वे राजा नाहर सिंह की सेना में भर्ती हुए और अपनी बहादुरी से सेनापति और सलाहकार बन गए। 10 मई, 1857 को जब मेरठ व अंबाला से सैनिकों ने दिल्ली अधिकार करने के लिए हमला किया तो गुलाब सिंह सैनी की सेना भी लड़ी और अंग्रेजों को मुंह की खानी पड़ी। बाद में दिल्ली पर अंग्रेजों का अधिकार हुआ तो 9 जनवरी, 1858 को लालकिले के सामने चांदी चौक पर राजा नाहर सिंह के साथ उन्हें भी फांसी पर लटका दिया गया। उन पर आरोप लगा था ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने का। 

सैनी जाति के लोग शहीद गुलाब सिंह सैनी जी पर बहुत गर्व करते हैं और यह देखा जा सकता है  फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के सैनी जाति के लोग उनकी वीरता के सम्मान में उनकी मूर्तियां अपने सैनी गांव और कस्बों में लगाते हैं और धूमधाम से उनकी जयंती बनाते हैं सैनी जाति के लोगों का कहना है कि उनके पूर्वज धर्म और अपनी मातृभूमि के लिए सदैव लड़े हैं और वह इस बात पर गर्व करते हैं । 

Copyright © 2023 - 2028 Saini Caste®. All rights reserved.